हिमाचल प्रदेश में महिला सुरक्षा और पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में प्रदेश में दूसरी महिला रिजर्व बटालियन गठित करने की घोषणा की। इससे पहले प्रदेश में पहली महिला बटालियन की स्थापना 17 नवंबर 2009 को हुई थी। इस कदम को पुलिस विभाग में महिलाओं की भूमिका मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।