गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौ*त हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और महज तीन महीने का एक शिशु भी शामिल है। सभी मृतक भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवारों से संबंधित थे और उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि परिवार रण ऑफ कच्छ घूमकर वापस भुज लौट रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।