हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ स्थापित करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मांग के समर्थन में दलील दी कि प्रदेश के दूरदराज और निचले क्षेत्रों से लोगों को न्याय पाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और यात्रा पर होने वाले खर्च को देखते हुए धर्मशाला में स्थायी पीठ की स्थापना जरूरी है। अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजकर आगे की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की जाएगी।