
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रे और मढ़ी में भी ताजा हिमपात हुआ है। मौसम में आए बदलाव के चलते प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चंबा जिले में सच पास पर बर्फबारी के कारण बैरागढ़-किलाड़ सड़क बंद हो गई है। इससे जनजातीय क्षेत्र पांगी का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं, लोसर-बातल मार्ग पर भी आवाजाही बंद कर दी गई है। कुल्लू पुलिस ने पर्यटकों को गुलाबा से आगे रोहतांग की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 15 नवंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 16 से 19 नवंबर तक मौसम मुख्यतः साफ रहने का पूर्वानुमान है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रे और मढ़ी में भी ताजा हिमपात हुआ है। मौसम में आए बदलाव के चलते प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
चंबा जिले में सच पास पर बर्फबारी के कारण बैरागढ़-किलाड़ सड़क बंद हो गई है। इससे जनजातीय क्षेत्र पांगी का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं, लोसर-बातल मार्ग पर भी आवाजाही बंद कर दी गई है।
कुल्लू पुलिस ने पर्यटकों को गुलाबा से आगे रोहतांग की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 15 नवंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 16 से 19 नवंबर तक मौसम मुख्यतः साफ रहने का पूर्वानुमान है।
लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।