
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 14 और 15 नवंबर को भी कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करते समय मौसम की स्थिति और सड़क मार्गों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। विशेषकर पहाड़ी दर्रों और बर्फबारी वाले इलाकों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 14 और 15 नवंबर को भी कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी।
पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करते समय मौसम की स्थिति और सड़क मार्गों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। विशेषकर पहाड़ी दर्रों और बर्फबारी वाले इलाकों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा।