
नई दिल्ली। अमेरिका की अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में 19 साल 7 महीने की जेल की सजा सुनाई है।
अदालत ने शुक्रवार को निखिल गुप्ता को 235 महीने की सजा सुनाई। 55 वर्षीय गुप्ता ने इस साल हत्या के लिए सुपारी देने की साजिश, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों को स्वीकार किया था।
यह मामला न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की कथित साजिश से जुड़ा है। अमेरिकी अदालत के न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने सुनवाई के बाद सजा का ऐलान किया।
इस मामले को भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।