
शिमला। हिमाचल प्रदेश में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के पुराने रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करवाने के लिए संबंधित प्राधिकरण को मामले भेजे जाएंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान में रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर और सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है। नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों में भी सख्ती की जाएगी। अभिभावकों की जिम्मेदारी भी तय करने की बात कही गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अब केवल चालान काटने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग रिकॉर्ड को भी गंभीरता से देखा जाएगा।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के पुराने रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करवाने के लिए संबंधित प्राधिकरण को मामले भेजे जाएंगे।
पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान में रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर और सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है। नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों में भी सख्ती की जाएगी। अभिभावकों की जिम्मेदारी भी तय करने की बात कही गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अब केवल चालान काटने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग रिकॉर्ड को भी गंभीरता से देखा जाएगा।