
देहरादून। उत्तराखंड के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के चार जिलों में जिला डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू कर दिए गए हैं। अब मरीजों को कीमोथेरेपी जैसी सुविधाओं के लिए दूसरे बड़े शहरों और मेडिकल कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल में ये केंद्र शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों में डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों को एम्स ऋषिकेश के ऑन्कोलॉजी विभाग में एक महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। यहां प्रशिक्षित स्टाफ विशेषज्ञों की निगरानी में मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इन केंद्रों की शुरुआत से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मरीजों का समय और यात्रा पर होने वाला खर्च भी कम होगा। स्वास्थ्य विभाग की योजना इस सुविधा का विस्तार अन्य जिलों तक करने की है। दूसरे चरण में रुद्रप्रयाग, नैनीताल, टिहरी और चमोली के स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
देहरादून। उत्तराखंड के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के चार जिलों में जिला डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू कर दिए गए हैं। अब मरीजों को कीमोथेरेपी जैसी सुविधाओं के लिए दूसरे बड़े शहरों और मेडिकल कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल में ये केंद्र शुरू किए गए हैं।
इन केंद्रों में डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों को एम्स ऋषिकेश के ऑन्कोलॉजी विभाग में एक महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। यहां प्रशिक्षित स्टाफ विशेषज्ञों की निगरानी में मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
इन केंद्रों की शुरुआत से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मरीजों का समय और यात्रा पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
स्वास्थ्य विभाग की योजना इस सुविधा का विस्तार अन्य जिलों तक करने की है। दूसरे चरण में रुद्रप्रयाग, नैनीताल, टिहरी और चमोली के स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।