हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की संभावना कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। जनजातीय क्षेत्र ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मैदानी क्षेत्र ऊना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।