
उत्तराखंड के सरकारी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार उनके मासिक मानदेय को 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 57,700 रुपये करने की तैयारी कर रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के 407 अतिथि शिक्षकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सरकारी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट देने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
उत्तराखंड के सरकारी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार उनके मासिक मानदेय को 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 57,700 रुपये करने की तैयारी कर रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के 407 अतिथि शिक्षकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही सरकारी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट देने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।