
शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों और शिक्षा विभाग के बीच चल रहे विवाद में फिलहाल कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 15 नवंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया। जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की अध्यक्षता में शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों और विभाग के बीच बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। शिक्षक संगठन का कहना है कि विभाग की ओर से अधिकांश मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया गया और कई मुद्दों पर सहमति बनी है। अब सहमति से जुड़े मामलों को औपचारिक मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षक संगठन और शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक प्रस्तावित है। वहीं, विभाग की ओर से संगठन को जारी किया गया नोटिस भी वापस ले लिया गया है। हालांकि, शिक्षक संगठन ने साफ किया है कि जब तक मांगों को लेकर आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी नहीं होतीं और फैसलों को धरातल पर लागू नहीं किया जाता, तब तक शिक्षा निदेशालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों और शिक्षा विभाग के बीच चल रहे विवाद में फिलहाल कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 15 नवंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया।
जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की अध्यक्षता में शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों और विभाग के बीच बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। शिक्षक संगठन का कहना है कि विभाग की ओर से अधिकांश मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया गया और कई मुद्दों पर सहमति बनी है।
अब सहमति से जुड़े मामलों को औपचारिक मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षक संगठन और शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक प्रस्तावित है। वहीं, विभाग की ओर से संगठन को जारी किया गया नोटिस भी वापस ले लिया गया है।
हालांकि, शिक्षक संगठन ने साफ किया है कि जब तक मांगों को लेकर आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी नहीं होतीं और फैसलों को धरातल पर लागू नहीं किया जाता, तब तक शिक्षा निदेशालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।