उत्तराखंड सरकार उच्च शिक्षा को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने की तैयारी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इस योजना का प्रस्ताव जल्द शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। योजना लागू होने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल अध्ययन सामग्री और शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।