
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की आर्थिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी जरूरतों को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं (Externally Aided Projects-EAP) के लिए निर्धारित सीमा से उत्तराखंड को छूट देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री का कहना है कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क, रेल और दूसरी आधारभूत सुविधाओं के निर्माण पर अधिक खर्च आता है। ऐसे में राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए केंद्र से विशेष राहत की जरूरत है। बैठक में दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे, टनकपुर-बागेश्वर और बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण तथा चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विस्तार और आधुनिकीकरण का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा देहरादून रिंग रोड, देहरादून-मसूरी रोपवे और देहरादून से हरिद्वार तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के विस्तार के लिए भी केंद्र से सहयोग मांगा गया। मुख्यमंत्री ने किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को देखते हुए इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की आर्थिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी जरूरतों को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं (Externally Aided Projects-EAP) के लिए निर्धारित सीमा से उत्तराखंड को छूट देने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री का कहना है कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क, रेल और दूसरी आधारभूत सुविधाओं के निर्माण पर अधिक खर्च आता है। ऐसे में राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए केंद्र से विशेष राहत की जरूरत है।
बैठक में दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे, टनकपुर-बागेश्वर और बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण तथा चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विस्तार और आधुनिकीकरण का मुद्दा उठाया गया।
इसके अलावा देहरादून रिंग रोड, देहरादून-मसूरी रोपवे और देहरादून से हरिद्वार तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के विस्तार के लिए भी केंद्र से सहयोग मांगा गया।
मुख्यमंत्री ने किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को देखते हुए इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।