
मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी को शिकायत भेजी थी। शिकायत में कंगना रनौत के सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट पर 10 नवंबर को साझा की गई एक पोस्ट पर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की मौतों को लेकर ऐसी बातें कही गई हैं, जिनसे गलत संदेश जा सकता है। शिकायत में इस पोस्ट के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक माहौल प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। शिकायतकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 353 के तहत मामले की जांच करने तथा पोस्ट की साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने की मांग की है। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। फिलहाल इस मामले में कंगना रनौत या उनकी टीम की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी को शिकायत भेजी थी। शिकायत में कंगना रनौत के सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट पर 10 नवंबर को साझा की गई एक पोस्ट पर आपत्ति जताई गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की मौतों को लेकर ऐसी बातें कही गई हैं, जिनसे गलत संदेश जा सकता है। शिकायत में इस पोस्ट के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक माहौल प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।
शिकायतकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 353 के तहत मामले की जांच करने तथा पोस्ट की साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने की मांग की है।
शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। फिलहाल इस मामले में कंगना रनौत या उनकी टीम की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।