
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और नशा तस्करी के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज करने का दावा किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन के दौरान बताया कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार से अर्जित करीब 92 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसके अलावा सरकारी जमीन पर बनाए गए 22 अवैध निर्माणों को खाली करवाकर ध्वस्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का कारोबार प्रदेश की युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने साफ किया कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। मंडी के पड्डल मैदान से शुरू हुई जागरूकता रैली बस स्टैंड और सेरी मंच होते हुए वापस पड्डल मैदान पहुंची। इसमें विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, पंचायतों, महिला मंडलों और युवा मंडलों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने आसपास चिट्टे की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी टोल फ्री नंबर 112 पर देने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडी में 6.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिला पुस्तकालय भवन का शिलान्यास भी किया।
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और नशा तस्करी के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज करने का दावा किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन के दौरान बताया कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार से अर्जित करीब 92 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसके अलावा सरकारी जमीन पर बनाए गए 22 अवैध निर्माणों को खाली करवाकर ध्वस्त किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का कारोबार प्रदेश की युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने साफ किया कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।
मंडी के पड्डल मैदान से शुरू हुई जागरूकता रैली बस स्टैंड और सेरी मंच होते हुए वापस पड्डल मैदान पहुंची। इसमें विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, पंचायतों, महिला मंडलों और युवा मंडलों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने आसपास चिट्टे की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी टोल फ्री नंबर 112 पर देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडी में 6.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिला पुस्तकालय भवन का शिलान्यास भी किया।