
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। सोमवार को अदालत में दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता से संबंधित याचिका पर सुनवाई निर्धारित है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। 22 नवंबर को सुबह 9 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, IGNOU मैदानगढ़ी क्षेत्र में AQI 377 दर्ज किया गया था। वहीं उत्तम नगर में 341 और सिरीफोर्ट में 319 AQI दर्ज किया गया। प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सामने आने वाले निर्देशों पर है।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। सोमवार को अदालत में दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता से संबंधित याचिका पर सुनवाई निर्धारित है।
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। 22 नवंबर को सुबह 9 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, IGNOU मैदानगढ़ी क्षेत्र में AQI 377 दर्ज किया गया था। वहीं उत्तम नगर में 341 और सिरीफोर्ट में 319 AQI दर्ज किया गया।
प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सामने आने वाले निर्देशों पर है।