
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 279 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार AIIMS इलाके में AQI 369, चांदनी चौक में 365, वजीरपुर में 332 और आनंद विहार में 327 दर्ज किया गया। इन इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच दिल्ली सरकार ने संबंधित एजेंसियों को सड़कों की मैकेनिकल सफाई, पानी का छिड़काव और निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपाय तेज करने के निर्देश दिए हैं।
लगातार खराब होती हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।