
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर पहुंचना शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया गोपालपुर के आसपास जारी रही। इसके प्रभाव से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले तूफान के दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई थी। तूफान को देखते हुए प्रशासन ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की हैं। संवेदनशील क्षेत्रों से करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की खबर है। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। कई जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं और रेलवे ने भी एहतियातन कई ट्रेनों को रद्द किया है। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर पहुंचना शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया गोपालपुर के आसपास जारी रही। इसके प्रभाव से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले तूफान के दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई थी।
तूफान को देखते हुए प्रशासन ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की हैं। संवेदनशील क्षेत्रों से करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की खबर है। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
कई जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं और रेलवे ने भी एहतियातन कई ट्रेनों को रद्द किया है। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।