
उत्तराखंड के वन विभाग में वन्यजीवों के अंगों की सुरक्षा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब वन विभाग के कार्यालयों में रखे हाथी दांत समेत अन्य वन्यजीव अंगों के गायब होने या रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित डीएफओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय होगी। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव नीना ग्रेवाल ने इस संबंध में सभी टाइगर रिजर्व और डीएफओ को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार वन्यजीव अंगों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इन्हें सुरक्षित और तालाबंद स्थानों पर रखा जाएगा तथा भंडारण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर महीने औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। गौरतलब है कि लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज कार्यालय से पांच हाथी दांत गायब होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का फैसला लिया है।
उत्तराखंड के वन विभाग में वन्यजीवों के अंगों की सुरक्षा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब वन विभाग के कार्यालयों में रखे हाथी दांत समेत अन्य वन्यजीव अंगों के गायब होने या रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित डीएफओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय होगी। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव नीना ग्रेवाल ने इस संबंध में सभी टाइगर रिजर्व और डीएफओ को निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के अनुसार वन्यजीव अंगों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इन्हें सुरक्षित और तालाबंद स्थानों पर रखा जाएगा तथा भंडारण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर महीने औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। गौरतलब है कि लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज कार्यालय से पांच हाथी दांत गायब होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का फैसला लिया है।