
देहरादून। उत्तराखंड में नवंबर का महीना बीतने के करीब है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण मौसम का मिजाज सामान्य से अलग बना हुआ है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप के चलते गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। 23 नवंबर को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में अब तक बारिश सामान्य से 49 प्रतिशत कम रही है। बारिश की कमी और दिन के बढ़े हुए तापमान के चलते प्रदेश में सर्दियों का असर अपेक्षाकृत कम महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लोगों को दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।
देहरादून। उत्तराखंड में नवंबर का महीना बीतने के करीब है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण मौसम का मिजाज सामान्य से अलग बना हुआ है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप के चलते गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर दिखाई दे रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। 23 नवंबर को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
मौसम के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में अब तक बारिश सामान्य से 49 प्रतिशत कम रही है। बारिश की कमी और दिन के बढ़े हुए तापमान के चलते प्रदेश में सर्दियों का असर अपेक्षाकृत कम महसूस किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लोगों को दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।