
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के कुल 72 लाख 78 हजार 35 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। नई सूची में पिछले अंतिम एसआईआर आंकड़ों के मुकाबले करीब 1.19 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 37 लाख 93 हजार 373 पुरुष, 34 लाख 84 हजार 447 महिलाएं और 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 86 हजार 28 सर्विस वोटर भी पंजीकृत हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान में 1 लाख 25 हजार 216 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, नाम हटाने से संबंधित 6,130 आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया गया है। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांचने की अपील की है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या विवरण में गलती है तो वह 11 दिसंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकता है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के कुल 72 लाख 78 हजार 35 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। नई सूची में पिछले अंतिम एसआईआर आंकड़ों के मुकाबले करीब 1.19 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 37 लाख 93 हजार 373 पुरुष, 34 लाख 84 हजार 447 महिलाएं और 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 86 हजार 28 सर्विस वोटर भी पंजीकृत हैं।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान में 1 लाख 25 हजार 216 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, नाम हटाने से संबंधित 6,130 आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया गया है।
निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांचने की अपील की है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या विवरण में गलती है तो वह 11 दिसंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकता है।
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।