
शिमला। राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। यहां उपायुक्त कार्यालय के नजदीक एक बंदर ने बैंक में जमा करवाने जा रहे व्यक्ति की जेब से करीब 81,800 रुपये से भरा पैकेट छीन लिया। अचानक हुई इस घटना से व्यक्ति घबरा गया और आसपास मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई। पैकेट छीनने के बाद बंदर एक पेड़ पर चढ़ गया और वहां से नोट नीचे फेंकने लगा। यह नजारा देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने बंदर से पैसे वापस लेने की कोशिश की और पेड़ से नीचे गिर रहे नोटों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति और स्थानीय लोगों ने अधिकांश पैसे वापस एकत्रित कर लिए। हालांकि, व्यक्ति के अनुसार करीब 1,500 रुपये की राशि का नुकसान हुआ है। घटना ने राजधानी में बंदरों की बढ़ती समस्या और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिमला। राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। यहां उपायुक्त कार्यालय के नजदीक एक बंदर ने बैंक में जमा करवाने जा रहे व्यक्ति की जेब से करीब 81,800 रुपये से भरा पैकेट छीन लिया। अचानक हुई इस घटना से व्यक्ति घबरा गया और आसपास मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई।
पैकेट छीनने के बाद बंदर एक पेड़ पर चढ़ गया और वहां से नोट नीचे फेंकने लगा। यह नजारा देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने बंदर से पैसे वापस लेने की कोशिश की और पेड़ से नीचे गिर रहे नोटों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया।
काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति और स्थानीय लोगों ने अधिकांश पैसे वापस एकत्रित कर लिए। हालांकि, व्यक्ति के अनुसार करीब 1,500 रुपये की राशि का नुकसान हुआ है। घटना ने राजधानी में बंदरों की बढ़ती समस्या और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।