
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरे का प्रमुख आकर्षण बिहार में गंगा नदी पर बना नितीश सेतु होगा। लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेड पुल को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी शामिल हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
इस दौरे का प्रमुख आकर्षण बिहार में गंगा नदी पर बना नितीश सेतु होगा। लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेड पुल को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी शामिल हैं।