
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 1.8 करोड़ रुपये का लोन मंजूर और जारी करवाने के बदले शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा से जुड़ा है। जांच एजेंसी के अनुसार, शाखा प्रबंधक और दो निजी व्यक्ति, जो बैंक के डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे, कथित तौर पर लोन की कुल राशि का पांच प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों को पहले ही 2.5 लाख रुपये नकद दिए जा चुके थे। इसके बाद शेष रकम की मांग की जा रही थी। सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया। जांच एजेंसी की कार्रवाई के दौरान एक एजेंट को कथित तौर पर 50 हजार रुपये नकद लेते हुए पकड़ा गया। इसके बाद बैंक प्रबंधक और दूसरे एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने आरोपियों के आवासों पर तलाशी लेकर दस्तावेज और नकदी भी बरामद की। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 1.8 करोड़ रुपये का लोन मंजूर और जारी करवाने के बदले शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा से जुड़ा है। जांच एजेंसी के अनुसार, शाखा प्रबंधक और दो निजी व्यक्ति, जो बैंक के डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे, कथित तौर पर लोन की कुल राशि का पांच प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों को पहले ही 2.5 लाख रुपये नकद दिए जा चुके थे। इसके बाद शेष रकम की मांग की जा रही थी। सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया।
जांच एजेंसी की कार्रवाई के दौरान एक एजेंट को कथित तौर पर 50 हजार रुपये नकद लेते हुए पकड़ा गया। इसके बाद बैंक प्रबंधक और दूसरे एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई ने आरोपियों के आवासों पर तलाशी लेकर दस्तावेज और नकदी भी बरामद की। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।