
उत्तराखंड में जंगली हाथियों का रिहायशी और सड़क क्षेत्रों में पहुंचना लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर एक जंगली हाथी ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना नेपाली फार्म के पास हुई। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार का सामना अचानक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने बाइक सवार को नीचे गिरा दिया और उसके पेट तथा छाती पर दो बार पैर रख दिया। इस खौफनाक घटना के बावजूद बाइक सवार की जान बच गई। घटना के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास मानव बस्तियों में हाथियों और गुलदारों की मौजूदगी बढ़ रही है। वन विभाग ने लोगों को सूर्यास्त से सूर्योदय तक विशेष सतर्कता बरतने और जंगल से सटे रास्तों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।
उत्तराखंड में जंगली हाथियों का रिहायशी और सड़क क्षेत्रों में पहुंचना लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर एक जंगली हाथी ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना नेपाली फार्म के पास हुई। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार का सामना अचानक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने बाइक सवार को नीचे गिरा दिया और उसके पेट तथा छाती पर दो बार पैर रख दिया। इस खौफनाक घटना के बावजूद बाइक सवार की जान बच गई।
घटना के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास मानव बस्तियों में हाथियों और गुलदारों की मौजूदगी बढ़ रही है।
वन विभाग ने लोगों को सूर्यास्त से सूर्योदय तक विशेष सतर्कता बरतने और जंगल से सटे रास्तों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।