
बैजनाथ/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में पर्यटक की मौत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। ग्रेटर नोएडा निवासी 26 वर्षीय शुभम डोभियाल की टेंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद एडवेंचर टूरिज्म में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी की अध्यक्षता तहसीलदार बैजनाथ करेंगे। इसमें बीड़ थाना प्रभारी, जिला पर्यटन विकास कार्यालय के हॉस्पिटैलिटी निरीक्षक और तकनीकी विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर को शामिल किया गया है। जांच कमेटी पैराग्लाइडिंग पायलट और ऑपरेटर के लाइसेंस, इस्तेमाल किए गए उपकरणों की स्थिति, उनकी फिटनेस और रखरखाव की जांच करेगी। इसके अलावा उड़ान के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों, मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों और अन्य संचालन प्रक्रियाओं का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी पड़ताल होगी। प्रशासन ने कमेटी को 14 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट और सुझाव सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है।
बैजनाथ/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में पर्यटक की मौत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। ग्रेटर नोएडा निवासी 26 वर्षीय शुभम डोभियाल की टेंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद एडवेंचर टूरिज्म में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी की अध्यक्षता तहसीलदार बैजनाथ करेंगे। इसमें बीड़ थाना प्रभारी, जिला पर्यटन विकास कार्यालय के हॉस्पिटैलिटी निरीक्षक और तकनीकी विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर को शामिल किया गया है।
जांच कमेटी पैराग्लाइडिंग पायलट और ऑपरेटर के लाइसेंस, इस्तेमाल किए गए उपकरणों की स्थिति, उनकी फिटनेस और रखरखाव की जांच करेगी। इसके अलावा उड़ान के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों, मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों और अन्य संचालन प्रक्रियाओं का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी पड़ताल होगी।
प्रशासन ने कमेटी को 14 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट और सुझाव सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है।