वाहन चालकों के लिए बदले PUC के नियम, नई BS-VI कारों को अब 3 साल तक मिलेगी राहत
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUC की वैधता को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब वाहन की उम्र और उसके BS उत्सर्जन मानक के आधार पर PUC प्रमाणपत्र की अवधि तय होगी। नए नियमों के तहत छह साल तक पुराने BS-VI निजी वाहनों को अब तीन साल तक वैध PUC प्रमाणपत्र मिलेगा। पहले इसकी अवधि एक साल थी। वहीं BS-VI व्यावसायिक वाहनों के लिए छह साल तक की उम्र में प्रमाणपत्र की वैधता दो साल होगी। नए नियमों के अनुसार अलग-अलग वाहनों के लिए वैधता इस प्रकार रहेगी: - BS-I, BS-II और BS-III वाहन: 3 महीने। - BS-IV वाहन: 6 महीने। - BS-VI निजी वाहन (6 साल तक): 3 साल। - BS-VI निजी वाहन (6 से 10 साल): 1 साल। - BS-VI निजी वाहन (10 साल से अधिक): 6 महीने। - BS-VI व्यावसायिक वाहन (6 साल तक): 2 साल। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य नए और कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के मालिकों पर बार-बार जांच का बोझ कम करना है। वहीं पुराने वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करना भी इसका हिस्सा है।




